फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबॉल प्रतियोगिता में मनेरा-ए का जीत से आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
उत्तरकाशी। जिला स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता के मुकाबलों में मनेरा स्टेडियम-ए की बालक व बालिका वर्ग की टीमों ने जीत के साथ शुरुआत की। बालक वर्ग के मुकाबले में प्रदीप और अभिषेक के दो-दो गोल की मदद से मनेरा-ए टीम ने कामदा टीम को 4-0 से हाराया।
विज्ञापन

शुक्रवार को प्रतियोगिता का दूसरा मैच डुंडा व मेनरा स्टेडियम-बी के मध्य खेला गया, जिसमें डुंडा ने मनेरा स्टेडियम-बी टीम को 2-0 से हराया। विजेता टीम की ओर से रोहन व सचिन ने 1-1 गोल किए। उधर, बालिका वर्ग के मुकाबले में मनेरा-ए टीम ने कामदा को 6-0 से रौंदा। टीम की तरफ से गीता ने सर्वाधिक चार और मनीषा व प्रतिष्ठा ने 1-1 गोल किए। अगले मुकाबले में मनेरा-बी टीम ने ज्ञानदीप चिल्ड्रन एकेडमी ब्रह्मखाल को 2-0 से हराया। विजेता टीम की ओर से दीपिका व कल्पना ने एक-एक गोल किया। प्रतियोगिता के दौरान प्रशांत नौटियाल, सिकंदर रावत, जितेंद्र सिंह, कविता रावत, उषा चौहान, प्रभाकर नौटियाल, सुरेंद्र कुमांई, श्रीकांत बड़ोनी, दिग्विजय भंडारी, उजला कैंतुरा, आशु राणा, अभिषेक रावत, दीपक राणा, विनोद कुमार, गीता देवी, दिल सिंह व सुरेंद्र सिंह आदि निर्णायक रहे। इस अवसर पर जिला क्रीड़ाधिकारी अनुराग आर्या, उप क्रीड़ाधिकारी निर्मला पंत, विवेक सुंदरियाल, संतोष सकलानी, डॉ. डीपी बहुगुणा, मुरारी लाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें