फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने किया मां दुर्गा के दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। भटवाड़ी ब्लॉक के क्यारक गांव में श्रीकृष्ण लीला के छठवें दिन वासुदेव महाराज की गोकुल से वापसी व कंस के कारागार में दुर्गा अवतरण का मंचन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने मां दुुर्गा का भव्य रूप के दर्शन किए। कृष्णलीला को देखने के लिए दर्शकों की खूब भीड़ जुटी।
विज्ञापन

ग्राम सभा क्यारक में आयोजित श्रीकृष्ण लीला के छठवें दिन वासुदेव श्रीकृष्ण भगवान को गोकुल में छोड़ कर आते हैं। वहीं जब कंस महाराज को बता चलता की देवकी ने आठवें पुत्र को जन्म दिया। तो वह कारागार में पहुंचता जहां उसे कन्या दिखाई देती। क्रोध में आकर कंस जब उसे मारता है तो वह दुर्गा का रूप धारण करती है। लीला में कंस -सतवीर राणा, वासुदेव -संजय राणा, देवकी-संध्या रावत, नंद की भूमिका में अमन रावत जबकि यशोदा की भूमिका अंकिता राणा निभा रही है। इस मौके पर आयोजक अध्यक्ष सहेंद्र नेगी, सचिव राजवीर रावत, कोषाध्यक्ष कुलवीर चौहान, निर्देशक सुनील चौहान, संचालक रवि रावत, पंच माल गुजार जीतवर सिंह रावत, प्रधान विपिन राणा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें