फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष ने आन्दोलनकारियों पर लगाये आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़कोट। पालिकाध्यक्ष अतोल रावत ने तहसील परिसर में आंदोलन कर रहे आंदोलनकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि आने वाले पालिका चुनावों के चलते यह प्रायोजित आंदोलन उन्हें व पालिका को बदनाम करने के मकसद से किया जा रहा है। वहीं आंदोलनकारियों ने आरोपों को पूरी तरह खारिज किया है।
विज्ञापन

मंगलवार को पत्रकार वार्ता में अध्यक्ष रावत ने कहा कि आंदोलन कर रहे सुनील थपलियाल 2013 में उनके खिलाफ पालिका चुनाव लड़ चुके हैं, जिसमें उन्हें मुंह की खानी पड़ी। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व के कार्यकाल में सुनील थपलियाल व आनंद असवाल पालिका में ठेकेदारी किया करते हैं। उस दौरान करीब पौने चार लाख के ठेके हैं, जिसका अनुबंध आनंद असवाल के पिता के नाम से हैं। उनके फर्जी भुगतान का दबाव बनाया गया। जिसका जमीन पर कहीं काम नहीं हुआ है। उसका भुगतान भी नहीं किया गया। इसको लेकर हाईकोर्ट में भी मामला चल रहा है। सभासद प्रवीन गौड़ ने फेसबुक पर उन्हें बदनाम करने की नियत से फेसबुक पर अनर्गल पोस्ट किए, जिसे लेेकर उन्होंने आईटी एक्ट में स्थानीय थाने में मुकदमा पंजीकृत करवाया और जिसमें उन्हें जेल भी जाना पड़ा। सभासद ऐलासी देवी का पति पूर्ण सिंह नियम विरुद्ध बैठक में पत्नी के स्थान पर बैठना चाहता है, जिसकी अनुमति नहीं दी जा सकती।
वहीं मामले में धरने पर बैठे आंदोलनकारियों का कहना है कि पालिकाध्यक्ष शुरू से ही पद का दुरुपयोग कर रहे हैं। राजीव आवास योजना में करोड़ों की धांधली हुई है। हमारी लड़ाई किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं है। सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया है। हम मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पूर्व में जो मजिस्ट्रेटी जांच हुई है, उसमें भी अनियमितताएं पाई गई हैं। वहीं राजीव आवास योजना के तहत पालिका में अनियमितताओं की जांच व दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर तहसील परिसर में 30वें दिन भी आंदोलनकारियों को धरना जारी रहा। जबकि सभासद अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा। आंदोलन कर रहे सुनील थपलियाल, आनंद असवाल, पूर्ण सिंह, सभासद प्रवीन गौड़ ने पालिका पर योजनाओं में धांधली का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें