फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद जवानों को श्रद्धासुमन अर्पित कर पुलिस अधिकारियों ने किया याद

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। पुलिस स्मृति दिवस पर पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एसपी ददन पाल के नेतृत्व में सभी पुलिस अधिकारियों ने शहीद पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि दी। साथ ही बीएसएफ के शहीद जवान मणी लाल और धनपाल सिंह को भी जीआईसी डुंडा और जीआईसी राथलधार में कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

जीआईसी डुंडा और जीआईसी राथलधार में भी एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। बौन गांव के शहीद कांस्टेबल मणी लाल की याद में जीआईसी डुंडा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उनके परिजनों को सम्मानित किया गया। जीआईसी राथलधार में आयोजित कार्यक्रम में धनपाल सिंह को श्रद्धांजलि देकर उनके परिजनों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सीओ मनोज कुमार ठाकुर, बाजार चौकी प्रभारी एसआई धनंजय सिंह, डुंडा चौकी प्रभारी एसआई संदीप सिंह रावत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें