बड़कोट। यमुनोत्री क्षेत्र के होटल व्यापारियों की ओर से यमुनाघाटी होटल एसोसिएशन का गठन किया गया, जिसमें विधायक केदार सिंह रावत को संरक्षक तथा ज्योति प्रसाद उनियाल को अध्यक्ष चुना गया है।
संरक्षक पद में विशालमणि रतूड़ी, जयपाल रावत, गोविंद राम डिमरी, जगमोहन परमार, भरत चौहान को भी चुना गया है। वहीं, चंद्रमोहन राणा को उपाध्यक्ष, अरविंद रावत को सचिव, अनिल रावत को सह सचिव, मनमोहन चौहान को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। आनंद राणा, वीरेंद्र पयाल को कानूनी सलाहकार नियुक्त किया गया है। उधर कार्यकारिणी सदस्यों के तौर पर संदीप राणा, केंद्र रावत, जयेंद्र तोमर, राजपाल राणा, अजयपाल राणा, अरुण रावत, गुरुदेव रावत, प्रकाश शाह, रविंद्र रावत, किशन राणा तथा संजय चौहान को चुना गया।