उत्तरकाशी। राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी डा. आशीष चौहान ने कहा कि आयुर्वेदिक चिकित्सा को आगे बढ़ाने के लिए चिकित्सकों का योगदान जरूरी है। यदि आयुर्वेद चिकित्सा को संपूर्णता के साथ आगे बढ़ाना है, तो आयुर्वेदिक क्षेत्र में नई-नई खोज करनी होगी।
यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत ने कहा कि आयुर्वेद चिकित्सा को आगे बढ़ाने की जरूरत है। प्रदेशभर में आयुर्वेद डाक्टर हमारे पास पर्याप्त हैं, लेकिन एलोपैथिक के डाक्टरों की कमी को भी शीघ्र पूरे करने का प्रयास किए जा रहे हैं। इस मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. मेजर बचन सिंह रावत, डा. रामचंद्र उनियाल, हरीश सेमवाल, डा. एलडी नौटियाल, जिला आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डा. रमाशंकर बलूनी, डा. लीला रावत, डा. जयकिशन आदि शामिल रहे।