फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने खरवा कंवा मोटर मार्ग पर जाम लगाकर दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। क्षेत्र में स्टोन क्रेशर के विरोध में खरवा गांव के ग्रामीणों ने खरवा कंवा मोटर मार्ग पर करीब चार घंटे तक जाम लगाकर धरना दिया। मौके पर पहुंचे एसडीएम को ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही मामले को लेकर कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई, तो ग्रामीण उग्र आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

सोमवार को खरवा गांव के ग्रामीण खरवा कंवा मोटर मार्ग पर एकत्रित हुए और वहां जाम लगा दिया। ग्रामीण कुलदीप पंवार और अर्जुन भंडारी का कहना है कि गांव से महज कुछ मीटर की दूरी पर स्टोन क्रेशर लगा हुआ है, जिससे क्षेत्र में धूल का गुब्बार फैला रहता है। कुलदीप पंवार के अनुसार स्टोन क्रेशर कच्ची पहाड़ी पर स्थित है। जहां से लगातार भूधंसाव हो रहा है। इसका मलबा नदी में आ रहा है, जिससे बरसाती दिनों में नदी का डाइवर्ट होने का खतरा है। नदी के कुछ मीटर की दूरी पर ही उसका मकान है। कई बार मामले की शिकायत की है, लेकिन प्रशासन कार्रवाई नहीं कर रहा है। वहीं मौके पर पहुंचे एसडीएम सौरभ असवाल ने ग्रामीणों को मनाने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों ने कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। उनका कहना था कि यह मानकों के खिलाफ चल रहा है। एसडीएम ने ग्रामीणों को स्टोन क्रेशर की जांच का भरोसा दिलाया है। ग्रामीण कुलदीप पंवार और अर्जुन भंडारी के अनुुसार अभी फिलहाल गांव के ही वाहनों को आनेजाने दिया जाएगा। इसके अलावा बजरी व रेत के आने वाली किसी भी वाहन को नहीं आने दिया जाएगा। धरना देने वालों में परमानंद जोशी, नरेंद्र सिंह, प्रताप सिंह राणा, जगन्नाथ नौटियाल, बबीता परमार, हरिओम परमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें