फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनोत्री को अलग जिला बनाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। यमुनोत्री जिला संघर्ष समिति ने मुख्यमंत्री से यमुना घाटी को अलग जिला बनाने कि मांग की है। संगठन के अध्यक्ष अब्बल चंद कुमांई ने कहा कि रवाईं क्षेत्र के विकास के लिए यह कदम उठाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बरसात व बर्फबारी के दौरान यमुनोत्री क्षेत्र का जिला मुख्यालय से संपर्क कट जाता है। ऐसे में हर छोटे बड़े कार्य के लिए जनता को देहरादून से होकर जिला मुख्यालय जाना पड़ता है। संगठन व स्थानीय जनता के कई बार आंदोलन करने व कई सरकारें बदल जाने के बाद भी यह मांग पूरी नहीं हुई है। उन्होंने क्षेत्र के हित में पृथक जिले को जल्द बनाने कि मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें