फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय जवानों ने गौमुख क्षेत्र में चलाया विशेष स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
उत्तरकाशी। हर्षिल में तैनात सेकेंड महार बटालियन के जवानों और अधिकारियों ने 13200 फीट की ऊंचाई पर स्थित गोमुख क्षेत्र में सफाई अभियान चलाकर देश भर में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। जवानों ने गोमुख क्षेत्र में वासुकीताल, तपोवन, भोजबासा, चीड़बासा आदि जगहों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया।
विज्ञापन

17 सितंबर से शुरू हुए इस 16 दिवसीय अभियान के दौरान सेकेंड महार बटालियन की 30 सदस्यीय दल ने 43 किलोमीटर क्षेत्र में मुखबा से लेकर गौमुख तक सफाई अभियान चलाया। रविवार को गंगोत्री में सफाई अभियान चलाया। हर्षिल में तैनात सेकेंड महार बटालियन के सेकेंड इंचार्ज मेजर मनोज बोस ने बताया कि सीओ कर्नल संदीप रावत के नेतृत्व में करीब 30 जवानों और अधिकारियों की टीम ने 17 सितंबर को मुखबा से लेकर गोमुख तक करीब 43 किमी के क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया है। अभियान का समापन 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर किया जायेगा। बताया कि गोमुख क्षेत्र में जवानों ने अलग-अलग दिनों में दो बार यह अभियान चलाया है। इसके अलावा हर्षिल, धराली, बगोरी, मुखबा, गंगोत्री में भी कूड़ा एकत्रित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें