फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सहित झील में डूबा युवक, दूसरा गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चिन्यालीसौड़/त्तरकाशी। चिन्यालीसौड़ में एक युवक बाइक सहित टिहरी झील में डूब गया, जबकि उसका साथी पहाड़ी से अटक गया, जिसे गंभीर चोटें आई हैं। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देर शाम तक झील में डूबे युवक की खोजबीन जारी थी। ऋषिकेश से भी गोताखारों को रेस्क्यू के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक ठेकेदार रणवीर सिंह महंत के दो मजदूर देवीसौड़ में रहते हैं। दोनों रविवार की सुबह पानी भरने देवीसौड़ के प्राकृतिक स्त्रोत में गए थे। पानी भरने के बाद दोनों मोटरसाइकिल से घूमने के बहाने देवीसौड़ से डिकोली की तरफ जा रहे थे। तभी पिराड़ा तोक के पास उनकी बाइक टिहरी झील में गिर गई जिसमें अजय पुत्र राधा मुखिया निवासी परोवन थाना-जोग पट्टी, बेतिया बिहार बाइक सहित झील में डूब गया, जबकि लाल मुखिया (30) पुत्र जीतन मुखिया निवासी बरियालपुर, थाना -नोतन, बेतिया बिहार पहाड़ी पर अटक गया। इस दौरान उसे काफी चोटें आईं। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल उत्तरकाशी भेज दिया गया। हादसे की सूचना मिलते ही धरासू थाना पुलिस और सुनारगांव की राजस्व टीम मौके पर पहुंची। थाना निरीक्षक धरासू इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार यादव और राजस्व निरीक्षक रमेश चंद्र नौटियाल ने बताया कि झील में डूबे युवक को रेस्क्यू करने पुलिस, राजस्व विभाग के साथ एसडीआरएफ और आपदा प्रबंधन की टीम मौजूद है। हालांकि, युवक का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। रेस्क्यू के लिए ऋषिकेश से गोताखोरों की टीम भी बुलाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें