फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनोत्री राजमार्ग 17 वें दिन भी बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़कोट। यमुनोत्री हाईवे ओजरी डबरकोट में हो रहे भूस्खलन व वैकल्पिक मार्ग न बनने की वजह से 17वें दिन भी बंद रहा। जबकि प्रशासन के पास कोई ठोस योजना न होने की वजह से वैकल्पिक मार्ग निर्माण का कार्य रफ्तार नहीं पकड़ रहा है। इस बीच उच्च अधिकारियों और विशेषज्ञों ने कई दौरे भी किए, लेकिन ग्रामीणों के विरोध और प्लान की कमी के चलते कोई निष्कर्ष नहीं निकल पाया।
विज्ञापन

बीते 11 सितंबर रात को यमुनोत्री हाईवे बंद होने के बाद प्रशासन ने ओजरी से सियाना चट्टी तक तीन किमी वैकल्पिक मार्ग बनाने का निर्णय लिया था, लेकिन दो किमी मार्ग बनाने के बाद, स्लाइड जोन से बोल्डर गिरने की वजह से काम रोक दिया गया। इसके बाद यमुना नदी पर तिर्खली गांव से ओजरी की तरफ 250 मीटर तक कार्य किया गया, जिसे जोड़ने के लिए ओजरी की तरफ से कार्य करना था। जिसका ग्रामीणों द्वारा विरोध किया गया। इस वजह से यह योजना भी ठप पड़ गई। अब विभाग फिर से ओजरी से सियानाचट्टी वाले हिस्से पर ही मार्ग निर्माण का कार्य कर रहा है, लेकिन हालात को देखते हुए इसके जल्द पूरा होने के आसार नहीं दिख रहे हैं। उधर, एसडीएम मनुज गोयल ने कहा कि वैकल्पिक मार्ग का कार्य चल रहा है, लेकिन लगातार बोल्डर गिरने से कर्मचारियों को समस्या हो रही है। प्रशासन ने दूसरे स्थान से मार्ग बनाने की कोशिश की थी, लेकिन ग्रामीणों के विरोध के चलते योजना रोकनी पड़ी। प्रशासन के पास तिर्खली गांव से सड़क काटने की जानकारी नहीं है, अगर ऐसा हुआ है तो यह लोनिवि की जिम्मेदारी है। प्रशासन का लक्ष्य जनता को सुविधा देना है, लेकिन ग्रामीणों के सहयोग के बिना यह मुमकिन नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें