उत्तरकाशी। अतुल्य उत्तरकाशी स्वच्छ उत्तरकाशी कार्यक्रम के तहत जिला सभागार में आयोजित लक्की ड्रा के माध्यम से पुरस्कार वितरण किया गया। पालिका के सभी 9 वार्डों में 67 क्विंटल 17 किलो कूड़ा एकत्र किया गया।
लक्की ड्रा के विजेता वार्ड नंबर 2 के गुलाब को मोबाइल एवं प्रोत्साहन पुरस्कार मनोज कुमार, संगीता सेमवाल, रोहित वाल्मीकि, जय बल्लभ जोशी व भवानी के नाम रहा। लक्की ड्रा विजेताओं की ओर से बाड़ाहाट पालिका को उत्तराखंड की सबसे स्वच्छ पालिका बनाने के लिए के लिए शपथ भी ली गई। जिलाधिकारी ने स्वच्छता पर अभिनव पहल में सराहनीय योगदान दे रही आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को अपनी ओर से बाल विकास परियोजना अधिकारी भटवाड़ी को पत्र जारी किया है। इस मौके डीएम डा. आशीष कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी मोहित चौधरी, सुपरवाइजर सुलोचना शाह, अधिशासी अधिकारी सुशील कुमार कुरील, सेनेट्री इंस्पेक्टर कुसुम राणा, स्वजल के लोकेंद्र सिंह चौहान आदि उपस्थित थे।