उत्तरकाशी। श्री आई केयर की पहल पर जिला अस्पताल में रविवार को नि:शुल्क नेत्र जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वरिष्ठ नेत्र सर्जन डाक्टर बृज भूषण ने 275 मरीजों की आंखों की जांच कर उन्हें जरूरी परामर्श दिया। साथ ही मरीजों को जरूरी दवाइयां भी वितरित की गई।
जिला अस्पताल में रविवार को श्री आई केयर देहरादून की ओर से नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया गया, जिसमें दूर दराज गांवों से आए आंखों के मरीजों की निशुल्क जांच की गई। वरिष्ठ नेत्र सर्जन डाक्टर बृज भूषण ने 10 से 2 बजे तक शिविर में आए सभी मरीजों की आंखों की जांच की। शिविर में चिन्यालीसौड़, डुंडा, उत्तरकाशी, जोशियाड़ा, गंगोरी, तिलोथ, बड़ेथी, भटवाड़ी, ज्ञानसू, गणेशपुर, नेताला, मनेरी, लदाड़ी, लक्षेश्वर आदि जगहों से करीब 275 लोग पहुंचे थे। करीब 50 मरीजों को ऑपरेशन की सलाह दी गई। इस दौरान सुरेश नौटियाल, अरविंद सिंह, प्रभाकर जोशी, हरीश मेहरा, अंकित, कविता, दामिनी, शालिनी आदि शामिल रहे।