चिन्यालीसौड़ (ब्यूरो)। नवरात्र पर राजराजेश्वरी मंदिर बड़ेथी में हरियाली पूजा का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर श्रद्धालुओं द्वारा माता की डोली के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। माता के उपासक सुशील बडोनी ने बताया कि मंदिर में नवरात्रि पूजा का आयोजन किया जाएगा। जिसके बाद 28 सितंबर को माता का जागरण होगा। इस मौके पर सभासद प्रताप सिंह मेहरा, चमन लाल बडोनी, श्याम लाल, रमेश बडोनी, कार्तिका बडोनी, रितु अरोड़ा, शशिकांत, विश्वास कुमार आदि श्रद्धालु मौजूद थे।