फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार किमी सड़क पर बिछाया डामरीकरण डेढ़ माह बाद उखड़ गया

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। डुंडा ब्लॉक के तहत डांडा माजफ रोड पर चार किमी सड़क पर हुआ डामरीकरण डेढ़ माह के बाद उखड़ गया। ग्रामीणों की ओर से घटिया गुणवत्ता की शिकायत पर एसडीएम के नेतृत्व में तकनीकी टीम ने क्षेत्र में जाकर मुआयना किया। जिस पर एसडीएम ने तकनीकी जांच में पेंटिंग और नालियों के निर्माण में गुणवत्ता की शिकायत पाई है। एसडीएम ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को शीघ्र सुधारीकरण के निर्देश दिए हैं, जबकि मामले में कार्रवाई के लिए जांच रिपोर्ट डीएम को भेजने की बात कही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को माजफ के ग्रामीणों की शिकायत पर एसडीएम डुंडा सौरभ असवाल के नेतृत्व में तीन सदस्यीय तकनीकी जांच टीम डांडा माजफ क्षेत्र में पहुंची। टीम में आरडब्ल्यूडी और पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता शामिल रहे। जहां उन्होंने वर्ल्ड बैंक की ओर से किए गए चार किमी सड़क के डामरीकरण का निरीक्षण किया। इस दौरान सड़क में कई कमियां दिखी। माजफ के प्रधान पूरण सिंह बिष्ट ने कहा कि अस्तल से माजफ तक साढ़े सात किमी सड़क है, जिसमें चार किमी सड़क विश्व बैंक और साढ़े तीन किमी सड़क लोनिवि के पास है। नवंबर से दिसंबर में विगत वर्ष 2016 में चार किमी सड़क का डामरीकरण कार्य विश्व बैंक की ओर से किया गया था, लेकिन मुश्किल से निर्माण कार्य पूरा होने के डेढ़ माह बाद सड़क कई जगहों पर उखड़ गई। इसको लेकर उन्होंने कई बार प्रशासन से शिकायत भी की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इस बार जब फिर से शिकायत की तो एसडीएम मौके पर पहुंचे हैं। हमने उनसे निर्माण कार्य में आई खामियों को दुरुस्त करने के साथ ही संबंधित जेई पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं एसडीएम सौरभ असवाल के अनुसार पेंटिंग और नालियों में कुछ जगह तकनीकी तौर पर खामियां मिली है। वर्ल्ड बैंक के अधिकारियों को एक माह के अंदर सुधारीकरण के लिए कहा गया है। कार्रवाई के लिए जांच रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी। इस दौरान ग्रामीण बच्चन सिंह, त्रिपती शाह, अनिल कुमार, धनपाल लाल, कुशाल, मातबर लाल, सोहन लाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें