फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 किलो नागफनी कवक के साथ दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। डुंडा चौकी पुलिस ने 24 किलो नागफनी कवक के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने भारतीय वन अधिनियम के तहत दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

बुधवार देर शाम डुंडा पुलिस चौकी ने दो लोगों को 24 किलो नागफनी कवक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम दिल विक्रम सिंह निवासी वीरपुर डुंडा और संजय सिंह ऊपरीकोट शामिल हैं। आरोपियों के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि नागफनी कवक प्रतिबंधित है, जो उच्च हिमालयी क्षेत्रों में मिलता है। आरोपियों ने बताया कि वे हर्षिल से इसको लेकर आए थे और देहरादून ले जाने की तैयारी में थे। बाजार में यह न्यूनतम 200 रुपये किलो आसानी से बेचा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें