फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सैनिकों ने चलाया स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
उत्तरकाशी/ चिन्यालीसौड़। स्वच्छ भारत अभियान के तहत जिले के विभिन्न स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान पालिका बाड़ाहाट के सभी वार्डों में पालिकाध्यक्ष जयेंद्री राणा के नेतृत्व में अधिकारियों-कर्मचारियों ने साफ-सफाई की। राजकीय पालीटेक्निक संस्थान में भी अध्यापकों व छात्रों की ओर से सफाई अभियान चलाया गया। वहीं भूतपूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना चिकित्सालय के कर्मचारियों ने भी सफाई अभियान चलाया। अभियान के दौरान कर्नल एसके सिंह, डा. एके दत्ता, डा. अपूर्वा ठाकुर, योगेश यादव, अमरजीत पांडे, भूदेव कुड़ियाल, कैलाश चंद्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

उधर, चिन्यालीसौड़ में पूर्व सैनिकों की ओर से झील के किनारे सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान पूर्व सैनिकों ने जैविक व अजैविक कचरे को साफ कर लोगों को गंगा की स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। सफाई अभियान के दौरान भूतपूर्व संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष बिशन कोटवल, पूर्व कैप्टन सुमेर चंद रमोला, सूबेदार हेमचंद रमोला, शंकर लाल, मदन रमोला, शैलेंद्र, रामशंकर बिजल्वाण, पीएल शाह, सुंदर लाल नौटियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें