उत्तरकाशी। उत्तराखंड चतुर्थ वर्गीय राज्य कर्मचारी आयुर्वेद संघ की जनपद शाखा बैठक हुई, जिसमें कर्मचारियों की समस्याओं व लंबित मांगों पर चर्चा की गई। इस मौके पर नवनियुक्त अध्यक्ष अजाद प्रसाद उनियाल की ओर से कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। जिसमें सुंदर लाल डिमरी, आनंद पाल शाह व अजय नैथानी को मुख्य सलाहकार तथा जयभारत, शैलेंद्र राणा, संपूर्णानंद भट्ट व गजेंद्र चौहान को सलाहकार नियुक्त किया गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद में प्रेमलाल, रम्यालाल, सरोजनी देवी तथा उपाध्यक्ष पद में धर्म नेगी को नियुक्त किया गया। समदर्शी उनियाल व राजेंद्र प्रसाद को सहसचिव, जसपाल राणा को कोषाध्यक्ष तथा रणवीर रावत व जगमोहन पयाल को सहकोषाध्यक्ष बनाया गया। विनोद बिष्ट व रुपकांत अवस्थी को ऑडिटर तथा विनोद, प्रेमबल्लभ, जगमोहन, रवि, शिव सिंह, सुरेंद्र, बिजेंद्र व रकम सिंह को प्रचार मंत्री नियुक्त किया गया।