पुरोला। सिकारु गांव के ग्रामीणों ने चार किमी लंबे करड़ा-सिकारु मोटर मार्ग का निर्माण नहीं होने पर रोष व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में ग्रामीणों ने जल्द ही कोई पहल न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। ग्रामीणों ने कहा है कि गांव के लिए स्वीकृत इस मोटर मार्ग के न बनने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जिसके चलते सेब, आलू, मटर, टमाटर आदि फसलों को कई किमी तक पीठ में ढोकर मुख्य मार्ग तक लाना पड़ रहा है। ज्ञापन देने वालों में नव क्रांति के संयोजक गजेंद्र सिंह चौहान, क्षेत्र पंचायत सदस्य रणदास, जगत सिंह, महिपाल सिंह आदि शामिल हैं।