बड़कोट (ब्यूरो)। जीआईसी के बाल वैैैज्ञानिकों के दल ने तुनाल्का गांव का भ्रमण कर सब्जी उत्पादन के बारे में जानकारी ली।
25वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के तहत आयोजित भ्रमण कार्यक्रम में छात्रों ने ‘तुनाल्का में सब्जी उत्पादन तब और अब’ विषय पर शोध किया। इस दौरान छात्रों ने काश्तकारों गोपाल सिंह परमार, शूरवीर सिंह सजवाण व सुमन प्रसाद बिजल्वाण से चर्चा कर जरूरी आंकड़े जमा किए। भ्रमण के दौरान दल के मार्गदर्शक प्रवक्ता जीव विज्ञान, डा. मनमोहन सिंह रावत ने छात्रों को सब्जी उत्पादन से जुड़े तकनीकी पहलुओं के बारे में बताया। इस मौके पर समूह प्रमुख प्रत्यूश असवाल, विपिन नेगी, शीतल नौटियाल, गिरिराज, राजकुमार आदि मौजूद थे।