फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों की कमी से जूझ रहे नौगांव के छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी (ब्यूरो)। भटवाड़ी ब्लाक के नौगांव जूनियर हाईस्कूल के छात्रों का भविष्य एक शिक्षक के सहारे टिका हुआ है। विद्यालय में तैनात दो शिक्षकों के स्थानांतरण के बाद से कोई नई नियुक्ति नहीं हुई है।
विज्ञापन

करीब 35 छात्र संख्या वाले जूनियर हाईस्कूल में बीते 6 माह से एक ही शिक्षक मौजूद है। इससे पूर्व विद्यालय में तीन शिक्षक तैनात थे, जिनमें से दो का मार्च में ट्रांसफर हो गया था। लेकिन उनके स्थान पर आजतक कोई नियुक्ति नहीं हुई है। ग्रामीणों द्वारा शिक्षा विभाग और प्रशासन से शिकायत करने पर भी कोई कदम नहीं उठाया गया। गांव के विजेंद्र सिंह रावत का कहना है कि विभाग की लापरवाही के चलते विद्यालय के छात्रों का भविष्य अधर में लटका है। ज्ञापन देने वालों में मदन लाल, भरत सिंह, अमिता देवी, विमला देवी, गुड्डी देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें