फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों की स्थाई नियुक्ति चाहते हैं कुपड़ा गांव के छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़कोट। नौगांव ब्लॉक के कुपड़ा गांव के जूनियर हाईस्कूल की शिक्षा व्यवस्था काम चलाऊ ढंग से चल रही है। विभाग की लापरवाही के चलते सभी शिक्षकों का स्थानांतरण कर दिया गया, जिसके बाद अब विद्यालय में बीते कई महिनों से व्यवस्था में आए एक शिक्षक के भरोसे ही पढ़ाई हो रही है।
विज्ञापन

कुपड़ा गांव के विद्यालय में तैनात सभी शिक्षकों का करीब सालभर पहले विभाग ने ट्रांसफर कर दिया था, जिसके बाद से करीब 65 छात्र-छात्राएं एक स्थाई शिक्षक के लिए तरस रहे हैं। जिला पंचायत सदस्य भगत सिंह राणा और प्रधान अनिता राणा ने कहा कि विभाग को समस्या के बारे में बताते हैं, तो वे बस आश्वासन देकर टाल देते हैं। बीआरसी जनक सिंह राणा ने कहा कि माह के अंत तक प्रमोशन पर आने वाले शिक्षकों को कुपड़ा विद्यालय में तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें