फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला पर्वतारोही दल ने नई चोटी पर लाहराया तिरंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। कोलकाता से आए महिलाओं के दल ने वासुकीताल के समीप 6275 मीटर ऊंची चोटी फतह की है। दल ने छह सितंबर को इस नई चोटी पर तिरंगा फहराया। दल का दावा है कि जो चोटी उसने फतह की है वहां इससे पहले कोई नहीं पहुंचा था। अभी इस चोटी का नाम भी नहीं रखा गया है। आईएमए दिल्ली से पत्राचार के बाद सप्ताहभर के अंदर चोटी का नामकरण किया जाएगा। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के उद्देश्य से कोलकाता से आया महिलाओं का यह दल शनिवार देरशाम उत्तरकाशी पहुंचा।
विज्ञापन

27 अगस्त को कोलकाता से आए दस महिलाओं का दल स्नो स्पाइड ट्रेक एंड टूर के गाइड विष्णु सेमवाल के नेतृत्व में गंगोत्री के लिए रवाना हुआ। उसके बाद दल ने भोजवासा, गोमुख, नंदनवन और वासुकीताल के लिए आरोहण किया। छह सितंबर को दल वासुकीताल के समीप 6275 मीटर ऊंचाई वाले शिखर पर तिरंगा लहराया। टीम में दो गाइड, तीन स्टाफ और पांच पोर्टर शामिल थे। टीम की लीडर महुआ विश्वास (कस्टम विभाग की कर्मी) हैं। स्वरूपा मोडुल, उन्नति पांडेय, लक्ष्मी घोष, अमृता दास, सुप्रिया देई और मोमिता घोष छात्राएं हैं जबकि वंदना कोलकाता पुलिस में, सुजाता भट्टाचार्य शिक्षिका और सक्षमुख एक कंपनी में कार्यरत हैं।
महुआ विश्वास ने बताया कि टीम में लड़कियों ने दो-तीन बार हिमाचल और सिक्किम में पर्वतारोहण किया है। इसके लिए दल सदस्यों ने कोलकाता में विशेष प्रशिक्षण भी लिया है। उन्होंने कहा कि समाज में लोगों ने लड़कियों के प्रति गलत सोच पैदा कर दी है, लेकिन लड़कियों के दल ने करीब छह हजार मीटर ऊंचे पर्वत पर फतह कर समाज को संदेश दिया है कि बेटियां किसी से कम नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें