फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना के मायके खरसाली में धूमधाम से हुआ समेश्वर देवता का मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़कोट। यमुनाघाटी के खरसाली गांव में अनूठी संस्कृति का संगम दिखाई दिया। मेले में ग्रामीणों ने देव डोलियों के साथ रासौ एवं तांदी नृत्य की सुंदर प्रस्तुति देकर आराध्य देवी-देवताओं से खुशहाली की कामना की। मेले में 12 गांव के ग्रामीणों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

यमुना के मायके खरसाली गांव में हर साल सावन माह में क्षेत्र के आराध्य समेश्वर देवता के मेेेले का भव्य आयोजन किया जाता है। इस बार भी यह मेला सोमवार को हुआ। मेले में गीठ पट्टी के बनास, पिंडकी, मदेष, बीफ, निषणी सहित 12 गांव के ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया। इस दौरान समेश्वर देवता के पुजारी चंडी प्रसाद उनियाल ने विशेष पूजा-अर्चना कर देवता से क्षेत्र की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इस धार्मिक मेले में कई किशोरियों के साथ ही महिलाओं एवं पुरुषों पर भी देवता अवतरित हुआ। समेश्वर देवता के पश्वा देवता के वस में डांगरियों पर चले। मेले में स्थानीय समृद्ध संस्कृति के रंग भी झलके। ग्रामीणों ने ढोल-दमाऊ की थाप पर रासौ एवं तांदी नृत्य प्रस्तुत कर आपसी भाईचारे का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें