युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से राइंका मातली में ब्लाक स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
राइंका मातली में प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष गिरवीर परमार ने किया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने की अपील की।
इस मौके पर वॉलीबाल प्रतियोगिता के बालक वर्ग में मातली प्रथम तथा जुणगा द्वितीय रहा। बालिका वर्ग में डुंडा प्रथम और मातली द्वितीय रहा। कबड्डी बालक वर्ग में डांग एवं बंदरकोट तथा बालिकाओं में सिंगोट और बड़ेथी क्रमश: पहले और दूसरे स्थान पर रहे।
सौ मीटर दौड़ बालक वर्ग में अंकित ने पहला और आकाश ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। बालिकाओं में राधिका और शालिनी प्रथम एवं द्वितीय रहीं।
चार सौ मीटर दौड़ बालक वर्ग में प्रदीप पंवार एवं अंकित, बालिकाओं में प्रियंका और लक्ष्मी, 800 मीटर दौड़ बालक वर्ग में अर्जुन एवं नवनीत तथा बालिकाओं में प्रियंका एवं शीतल ने क्रमश: प्रथम एवं द्वितीय रहे।
1500 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में अर्जुन एवं रोहित नेगी तथा बालिकाओं में शारदा एवं नेहा शर्मा ने पहला व दूसरा स्थान हासिल किया।
इस मौके पर प्रधानाचार्य सुरेश दत्त, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी विजय प्रताप भंडारी, प्रधान चंद्रकला देवी, ऊषा रावत, इलम सिंह, पुष्पेंद्र कैंतुरा, मुकेश मटूड़ा, सुनील गुसाईं आदि मौजूद रहे।