डुंडा ब्लॉक स्थित थाती गांव में प्रधान तनुजा चौहान के सहयोग से आधार कार्ड कैंप शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में थाती व ईड गांवों के 150 ग्रामीणों ने आधार कार्ड सुधारीकरण, नवीनीकरण आदि कार्य कराए। लॉकडाउन में आधार कार्ड केंद्रों को बंद कर दिया गया था। इसके चलते ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। थाती गांव की प्रधान ने जिला प्रशासन से वार्ता कर शिविर लगाने की मांग की थी। इस पर कार्रवाई करते हुए जिलाधिकारी ने गांव में शिविर का आयोजन करवाया। मौके पर गौरव परमार, रघुवीर लाल, सुभाष शाह, मोहनलाल शाह, दीपेंद्र परमार, अमरीश बिष्ट, धनवीर, परवीन आदि ग्रामीण मौजूद रहे।