अनलॉक-5 में मिली छूट के बाद जिला मुख्यालय स्थित रामलीला मैदान में दशकों से होने वाली रामलीला के आयोजन को लेकर असमंजस की स्थिति है। कांग्रेस के जिला प्रवक्ता व उत्तरकाशी आदर्श रामलीला समिति के महासचिव भूपेश कुड़ियाल ने कहा कि रामलीला का आयोजन होना चाहिए। समारोह के आयोजन व इसकी रूपरेखा को लेकर समिति के पदाधिकारी 4 अक्तूबर को बैठक करेंगे। साथ ही जिला प्रशासन से अनुमति भी लेंगे। इसके बाद ही कोई अंतिम फैसला लिया जाएगा। उधर, भाजपा के जिला महामंत्री हरीश डंगवाल ने कहा कि रामलीला का आयोजन किया जाना चाहिए।