उत्तरकाशी। जिले में बाल विकास व स्वास्थ्य विभाग की ओर से 33 कुपोषित बच्चे चिह्नित किए गए। डीएम ने इनमें से पांच बच्चों को कुपोषण मुक्त करने की जिम्मेदारी स्वयं ली और 11 बच्चों को एक-एक जिलास्तरीय अधिकारियों व 17 ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को इन्हें कुपोषण मुक्त करने के लिए चिह्नित किया। डीएम आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कुछ ही महीनों के प्रयास से अब बच्चे कुपोषण से मुक्त हो पाएंगे तथा दो के लिए उनका प्रयास निरंतर जारी है।