फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया फुल्या मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी (ब्यूरो)। भटवाड़ी ब्लाक के सैंज गांव में फुल्या मेला हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। अच्छी फसल की कामना के लिए मनाए जाने वाले मेले में दैवी शक्तियों व क्षेत्र की समृद्ध संस्कृति की झलक देखने को मिली। एक दिन तक चले मेले का ग्रामीणों ने लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

क्षेत्र की सुख शांति के लिए हर साल सैंज गांव में फुल्या मेले का आयोजन किया जाता है। अच्छी फसल की कामना के लिए ग्रामीण अपने आराध्य देवी-देवताओं की पूजा करते हैं। बीते बृहस्पतिवार को सैंज गांव में कंडार देवता मंदिर प्रांगण में विशेष पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान समेश्वर देवता का पश्वा अवतरित होकर तेज धार वाले डांगरे (तलवार) में चलकर लोगों को आशीर्वाद दिया। वहीं ग्रामीणों ने देवता के पश्वा से अपनी समस्याओं का समाधान जाना। इसके बाद दिनभर मंदिर प्रांगण में ग्रामीण देव डोलियों के साथ नृत्य करते रहे। मेले में पहुंची दूर दराज की विवाहित बेटियाें ने अपने इष्ट देवता को श्रीफल आदि भेंट की। इस मौके पर प्रधान रामचंद्र पंवार, धर्मानंद उनियाल, राघवेंद्र उनियाल, भागवत सिंह पंवार, रामभरोसा राणा, अरविंद नेगी आदि मौजूद थे। इधर, यमुनोत्री क्षेत्र से लगे कूपड़ा गांव में दो दिवसीय शेषनाग देवता का पौराणिक मेला संपन्न हुआ। इस दौरान ग्रामीणों ने नाग देवता की डोली के साथ नृत्य किया। इस मौके पर अजय पुरी, भगत सिंह राणा, अनिता राणा, चंद्रमोहन सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें