जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बृहस्पतिवार को झील प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। हडियाडी मोटर मार्ग पर टिहरी झील के कारण अत्यधिक भू-धंसाव हो रहा है। इसके सुरक्षात्मक कार्य के लिए 10 लाख 57 हजार स्वीकृत किए गए। साथ ही डीएम ने कहा कि पीएमजीएसवाई की सड़क गढ़वाल गाड को छोड़कर गांव बगोड़ी, बनकोट और जोगत तल्ला की सड़कों का प्रतिकर यथाशीघ्र बंटवा दिया जाएगा। वहीं ग्रामीणों की मांग पर आर्च ब्रिज चिन्यालीसौड़ में पुष्प वाटिका के निर्माण की स्वीकृति, पुल की सुरक्षा आर्च ब्रिज के दोनों ओर ओवरलोडिंग को रोकने के लिए 2 सिपाही तैनात करने के निर्देश दिए गए। इस मौके पर अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग चिन्यालीसौड़, तहसीलदार चिन्यालीसौड़, एसडीएम चिन्यालीसौड़, खंड विकास अधिकारी चिन्यालीसौड़ मौजूद थे। संवाद