नगर पंचायत नौगांव प्रशासन ने पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाकर नगर क्षेत्र के चार दुकानदारों को पॉलिथीन बेचते पकड़ा। दुकानदारों से साढ़े नौ हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। अभियान के दौरान दुकानदारों से करीब पांच किलो पॉलिथीन पकड़ी गई। अधिशासी अधिकारी दीपेंद्र बमोला ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। संवाद