फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः हाईकोर्ट के फैसले के बाद हरीश रावत की जीत पक्की!

Mon, 09 May 2016 11:54 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
हरीश रावत - फोटो : ANI
विज्ञापन
नैनीताल हाईकोर्ट द्वारा कांग्रेस के बागी विधायकों की याचिका खारिज करने के बाद अब पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को राहत मिलने की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन


अगर विधानसभा की स्थिति देखी जाए तो उत्तराखंड विधानसभा में कुल 71 सदस्य हैं, जिनमें से नौ की सदस्यता फिलहाल खारिज है तो वह फ्लोर टेस्ट में भाग नहीं ले पाएंगे। 71 में से नौ बागी विधायक हटा देने से 62 सदस्य बचते हैं।

जिसमें से कांग्रेस के 27, बीजेपी के 28 और पीडीएफ के छह विधायक हैं। पीडीएफ लगातार कांग्रेस को समर्थन दे रही है तो फ्लोर टेस्ट में हरीश रावत का पलड़ा फिलहाल भारी दिख रहा है। स्पीकर, पीडीएफ और कांग्रेस के विधायकों को मिलाकर देखा जाए तो हरीश रावत के पक्ष में 34 वोट पड़ेंगे। उधर, बीजेपी 28 पर ही रह जाएगी।
विज्ञापन

पीडीएफ के साथ से ‌जीतेगा 'हाथ'

मंत्री प्रसाद नैथानी - फोटो : AmarUjala
अगर पीडीएफ कांग्रेस का साथ देती है तो फ्लोर टेस्ट में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की जीत पक्की है। उधर, नैनीताल हाईकोर्ट का फैसला आते ही कांग्रेस में खुशी की लहर दौड़ गई। देहरादून स्थित हरीश रावत के आवास के बाहर खबू जश्न मनाया गया। वहीं इस फैसले से भाजपा खेमे में हड़कंप मच गया है। 

फैसले के बाद हरीश रावत ने कहा कि वह न्यायालय के आभारी हैं। उन्हें न्यायालय और भगवान पर विश्वास है। व‌‌ह आशा करते हैं कि सीबीआई उनकी व्यवहारिक परेशानी समझेगी और वह सीबीआई के सामने अवश्य पेश होंगे। रावत ने कहा कि अगर उत्तराखंड में दल बदल की राजनीति करने वाले भाजपा के नेता और विधायक नार्कों टेस्ट करवाए तो वह भी नार्कों टेस्ट के लिए तैयार हैं।

विधानसभा स्पीकर गोविंद सिंह कुंजवाल ने हाईकोर्ट के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि सारे नियम, कानून और संविधान को ध्यान में रखकर फैसला दिया था। उन्होंने फैसले के लिए हाईकोर्ट का धन्यवाद दिया।
विज्ञापन

बीजेपी ही बहुमत साबित करेगीः कोश्यारी

भगत सिंह कोश्यारी - फोटो : amar ujala
उधर, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी का कहना है कि कल होने वाले फ्लोर टेस्ट में भाजपा की बहुमत साबित करेगी। कांग्रेस अभी भी अल्पमत में है।

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता इंदिरा हृदयेश ने हाईकोर्ट के फैसले का स्वागत किया और कहा कि कोर्ट ने स्पीकर के फैसले पर मुहर लगाई है।

हाईकोर्ट के फैसले के बाद वेकैया नायडू ने कहा कि उत्तराखंड में क्या हो रहा है। वहां कांग्रेस के कुतंत्र से नए लोकतंत्र का पालन हो रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें