अंडर-19 इंडिया टीम के कप्तान ईशान किशन शनिवार को अपने भाई के स्कूल फंक्शन के लिए दून पहुंचे। शिक्षा के क्षेत्र में देश दुनिया में प्रसिद्ध द दून स्कूल पहुंचे अंडर-19 इंडिया टीम के कप्तान ईशान किशन समय कम होने के चलते रविवार सुबह वापस मुंबई चले गए।
सूत्रों के अनुसार आईपीएल की मुंबई में होने जा रही मीटिंग के चलते वह दून स्कूल में अपना समय नहीं दे पाए। अपने छोटे भाई अंशुमन के प्राइज गिविंग फंक्शन में ईशान पहुंचे थे।
उन्होंने द दून स्कूल के टीचर्स के आपसी मैच में भी भाग लेना था, लेकिन वह तड़के ही दून से वापस चले गए। दून स्कूल के डायरेक्टर ऑफ स्पोर्ट्स अरविंद शुक्ल व मीडिया प्रभारी पीयूष मालवीय ने बताया कि अंडर-19 इंडिया टीम के कप्तान ईशान किशन अपने भाई अंशुमन के प्राइज विनिंग फंक्शन में शनिवार को पहुंचे थे।
उन्होंने बताया कि आईपीएल से संबंधित कोई मीटिंग के कारण वह रविवार सुबह वापस मुंबई रवाना हो गए। इस मौके पर विजिटिंग कोच पवन पाल ने बताया कि स्कूल के टीचर्स का आपस में ही टूर्नामेंट था, जिसमें ईशान किशन ने भी भाग लेना था, लेकिन व्यस्तता के चलते वह नहीं रुक पाए।