रुद्रपुर सीएमओ कार्यालय में विश्व जूनोसिस दिवस पर जानकारी देतीं डॉ. सुधा कृपाल।
रुद्रपुर। विश्व जूनोसिस दिवस पर आयोजित गोष्ठी में मुख्य अतिथि पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सुधा कृपाल ने जूनोसिस संक्रमण बीमारी की जानकारी दी। कहा कि जूनोसिस पशुओं से होने वाली बीमारी है, जो इंसानों में फैल सकती है। उन्होंने बीमारी से सावधानी बरतने के साथ ही बचाव के तरीके बताए और विभागीय योजनाओं की जानकारी दी।
शनिवार को सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा की अध्यक्षता में सभागार में गोष्ठी का आयोजन किया गया। आईडीएसपी के एपेडिमियोलॉजिस्ट डाॅ. संतोष पांडेय ने जूनोसिस बीमारी के बारे में बताया। सीएमओ डॉ. शर्मा ने कहा कि जूनोसिस बीमारी जानवरों के काटने, उनके सीधे संपर्क में आने, जानवरों की लार व मलमूत्र, दूध, मांस या उन पर आश्रित विभिन्न प्रकार के जीव व कीटाणओं से मनुष्य को हो सकती है। उन्होंने कहा कि आशाएं सर्वे के दौरान पशुओं से हाने वाली बीमारियों की रोकथाम के लिए प्रचार-प्रसार करें। संचालन एनआरपीसी के कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. राजेश आर्या ने किया। गोष्ठी में 40 आशाओं ने भाग लिया। वहां हिमांशु मस्युनी, चॉद मियाँ, प्रदीप महर, तौफीक अहमद, मनोज कुमार आर्य, निधि शर्मा, लक्ष्मी पोखरिया, पूजा, मयंक नैनवाल, सचिन आदि उपस्थित रहे।