फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: यू-ट्यूबर कथित पत्रकार और उसके साथी पर रंगदारी का आरोप

Wed, 04 Feb 2026 12:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की कुंडा शाखा प्रबंधक ने यू-ट्यूबर कथित पत्रकार और उसके साथी पर पचास हजार रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर सौंपी। पुलिस ने शाखा प्रबंधक की तहरीर के आधार पर दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की कुंडा शाखा प्रबंधक सुमन सिंह पुत्री करण सिंह ने कुंडा कोतवाली पुलिस में तहरीर सौंपी। इसमें बताया कि यू-ट्यूबर कथित पत्रकार हिमांशु ठाकुर और उसका साथी उमेश कुमार निवासी हरियावाला ने साजिश के तहत एक गलत और मानहानि की वीडियो बनाकर वायरल कर दी। कहा कि जानकारी होने पर जब उन्होंने यू-ट्यूबर व कथित पत्रकार से कहा तो उक्त व्यक्ति ने माफीनामा लिखित में देने के बावजूद वीडियो डिलीट नहीं की और कहने के बावजूद चैनल पर माफीनामा नहीं डाला। वह उनसे वीडियो डिलीट करने और माफीनामा डालने के लिए 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगने लगा।
उधर, इस मामले का एक ऑडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कथित पत्रकार और स्टेट बैंक शाखा प्रबंधक के बीच वायरल वीडियो को लेकर चर्चा और रुपये के लेन-देन की बात की जा रही है। शाखा प्रबंधक सुमन सिंह ने पुलिस से दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर वीडियो डिलीट कराने और माफीनामा चैनल पर डलवाने की मांग की है। पुलिस ने शाखा प्रबंधक की तहरीर पर दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




एसबीआई शाखा प्रबंधक की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले में विवेचना अधिकारी को जांच सौंपी गई है। जांच में जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - दीपक सिंह, एसपी/सीओ काशीपुर।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें