फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: पत्नी को बुलाने गए युवक पर धारदार हथियार से हमला

Thu, 21 May 2026 01:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। घर से दवा लेने गई पत्नी मायके पहुंच गई, बुलाने गए पति पर ससुरालियों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। घायल अवस्था में युवक ने भाग कर जान बचाई। पीड़ित ने पुलिस चौकी बन्नाखेड़ा में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। पत्नी ने भी पति पर दहेज का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन

गांव हजीरा निवासी मलकीत सिंह ने तीन साल पहले गांव बन्नाखेड़ा निवासी युवती से कोर्ट मैरिज की थी। 17 मई को उसकी पत्नी सहजप्रीत कौर दवा लेने के लिए काशीपुर गई थी। उसके बाद सहजप्रीत अपने मायके चली गई। मलकीत सिंह ने मोबाइल पर बात की। इस पर उसकी पत्नी ने आने से मना कर दिया। 20 मई को ससुराल पक्ष का संदेश मिलने पर वह ससुराल गया। इस दौरान ससुरालियों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। उसने वहां से घायल अवस्था में भाग कर जान बचाई। उसकी बाइक भी छीन ली। प्रेम विवाह से ससुराल पक्ष के लोग उससे रंजिश रखते हैं। पीड़ित ने ससुरालियों पर जानलेवा हमला करने और झूठे केस में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
इधर, सहजप्रीत कौर ने चौकी में तहरीर देकर पति सहित अन्य लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और ससुरालियों के साथ गाली-गलौज, खुद घायल होकर पति पर धमकी देने का आरोप लगाया हैं। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें