फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudrapur Crime: ट्रांजिट कैंप में युवक को मारी गई थी दो गोली, खतरे से बाहर है विशाल; आरोपी की तलाश में पुलिस

Thu, 25 Jul 2024 12:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप में चार दिन पहले संदिग्ध अवस्था में गोली लगने से घायल युवक की हालत खतरे से बाहर है। उसे दो गोली मारी गई थी। पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। गोलीकांड की वजह प्रेस प्रसंग होने की बात सामने आ रही है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप में चार दिन पहले संदिग्ध अवस्था में गोली लगने से घायल युवक की हालत खतरे से बाहर है। उसे दो गोली मारी गई थी। पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। गोलीकांड की वजह प्रेस प्रसंग होने की बात सामने आ रही है।

विज्ञापन


वार्ड सात आजादनगर निवासी प्रताप ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि 20 जुलाई की शाम उनका बेटा विशाल मंदिर के पास खड़ा था। तभी विशाल को मोहल्ले के रहने वाले अरविन्द ने अपने घर बुलाया था। अरविंद के साथ एक लड़का, अरविन्द की साली मुन्नी और एक बच्ची थी। उस दौरान सुमित नाम के लड़के ने विशाल को गोली लगने की बात बताई थी। विशाल की हालत गंभीर होने पर उसे बरेली में भर्ती किया गया। यहां आपरेशन के दौरान विशाल के पेट से एक गोली निकली थी जबकि एक गोली पेट से आरपार हो गई थी। विशाल ने उनको बताया कि अरविंद ने उसे गोली मारी है। पुलिस ने आरोपी अरविंद के खिलाफ केस दर्ज किया है।

सूत्रों के अनुसार विवाद की वजह अरविंद की रिश्तेदारी में आने वाली एक युवती बताई जा रही है। नामजद आरोपी फरार चल रहा है। एसएचओ भारत सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। बरेली में भर्ती विकास की हालत खतरे से बाहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें