फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kashipur News: तेज आवाज में डीजे बजाने से टोकने पर युवक को पीटा, एफआईआर दर्ज

Wed, 11 Feb 2026 12:01 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

काशीपुर में तेज डीजे बजाने से मना करने पर युवक के घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने तीन नामजद समेत पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
FIR Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशीपुर में आईटीआई कोतवाली क्षेत्र के नीझड़ा फार्म के पास तेज आवाज में डीजे बजाने से टोकने पर कुछ लोगों ने एक युवक से मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर तीन नामजद समेत पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

विज्ञापन


जसपुर खुर्द के नीझड़ा फार्म निवासी संदीप कुमार पुत्र सतीश कुमार ने आईटीआई कोतवाली पुलिस में तहरीर सौंपी। इसमें बताया कि बीती 8 फरवरी की दोपहर लगभग तीन बजे उसके घर के पास स्थित एक रेस्टोरेंट पर कुछ लोग तेज आवाज में डीजे बजा रहे थे और पार्टी कर रहे थे। संदीप ने बताया कि जब वह और उसके चाचा मुरारीलाल ने डीजे की आवाज कम करने को कहा तो आरोपियों ने उन दोनों के साथ अभद्रता करते हुए शाम को जान से मारने की धमकी दी।

आरोप लगाया कि शाम लगभग छह बजे आदित्य नेगी, नीरज नेगी,गुररानी और उसके साथ पांच अन्य अज्ञात लोग एकराय होकर लाठी-डंडों से लैस होकर उसके घर में घुस गए। हमलावरों ने जान से मारने की नीयत से उस पर हमला कर दिया। शोर-शराबा होने पर उसके चाचा मुरारीलाल, गौरव सिंह सहित अन्य लोग मौके पर आ पहुंचे। मारपीट में संदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए एलडी भट्ट उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन नामजद समेत पांच अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें