फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baikunthpur wins

विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निखिल चोपड़ा। - फोटो : SITARGANJ
विज्ञापन
राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित विधानसभा सितारगंज प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के रोमांचक फाइनल मुकाबले में बैकुंठपुर ने अलीनगर को 13 रन से शिकस्त देकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। रविवार को विधायक एकादश के साथ बैकुंठपुर टीम के सद्भावना मैच के पश्चात विजेताओं को ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

शनिवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बैकंठपुर ने निर्धारित 16 ओवरों में सभी विकेट खोकर 81 रन बनाए। अजय मजूमदार और कौशिक ने 19-19 रनों का योगदान किया। अलीनगर के तनवीर ने पांच और सोहेल व मुशर्रफ ने दो-दो विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए अलीनगर नौ विकेट खोकर 68 रन ही बना सकी। सोहेल खान ने सर्वाधिक 17 रन बनाए।
बैकुंठपुर के सूरज मंडल, प्रभात और निर्मल राय ने दो-दो विकेट चटकाए। मैच में राकेश बिष्ट और विक्रम सिंह अंपायर, जयंत मंडल और राजकुमार डालमिया कमेंट्रेटर, अंकित दास, नरेश राय और अमित विश्वास स्कोरर रहे। वहां सुकांत ब्रह्म, योगेंद्र रावत, देबू मंडल, कार्तिक राय, शिखा हालदार, मीनाक्षी विश्वास, उदय राणा, मयंक अग्रवाल, राघव सिंह आदि थे।
विज्ञापन

सद्भावना मैच में खेलेंगे निखिल चोपड़ा
शक्तिफार्म। विधायक सौरभ बहुगुणा ने बताया कि रविवार को टूर्नामेंट के विजेता बैकुंठपुर और विधायक इलेवन के मध्य होने वाले सद्भावना मैच में पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निखिल चोपड़ा भी खेलेंगे। कहा कि सद्भावना मैच के बाद शनिवार को खेले गए फाइनल मुकाबले के विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी व नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। (संवाद)

शक्तिफार्म में क्रिकेट का फाइनल मुकाबला जीतने के बाद जश्न मनाते बैकंठपुर के समर्थक।- फोटो : SITARGANJ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें