उन्होंने सतनाम सिंह को घेरकर फायर झोंक दिया। स्वजनों के मुताबिक गोली सतनाम सिंह के सीने में लगने से वह वहीं गिर गया। स्वजन सतनाम सिंह को लेकर उप चिकित्सालय सितारगंज लेकर पहुंचे जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रुद्रपुर रेफर कर दिया। रुद्रपुर जिला अस्पताल पहुंचने पर सतनाम को देर रात मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची नानकमत्ता पुलिस ने मध्य रात्रि शव को मोर्चरी भिजवा दिया।
रविवार सुबह पुलिस मृतक के पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुट गई है। बताया जा रहा है कि हत्यारोपी सतनाम के छोटे भाई कुलदीप को मारने के इरादे से आ रहा था। लेकिन जब सतनाम हत्यारोपियों को मिल गया तो उसे ही निशाना बना दिया। वहीं, परिजनों ने नानकमत्ता पुलिस पर पूर्व में दी गई शिकायत पर कार्यवाही न करने का आरोप लगाया है।