फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

36वें राष्ट्रीय खेलों में नैना व शुभम कुमार ने जीता रजत पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। अहमदाबाद (गुजरात) में चल रहे 36वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड की टीम ने रविवार देर शाम दो रजत पदक झटके हैं। इसमें हरिद्वार के शुभम कुमार ने जूडो में और नैनीताल की नैना अधिकारी ने कैनो सलालम खेल में रजत पदक हासिल किया है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय खेलों में रविवार को भी उत्तराखंड ने जूडो खेल में पदक हासिल किया है। उत्तरांचल ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ. डीके सिंह ने बताया कि हरिद्वार के शुभम कुमार ने 100 किलो भार वर्ग में रजत पदक पाया।
वहीं कयाक खेल में महिला वर्ग के कैनो सलालम में नैनीताल की नैना अधिकारी ने रजत पदक हासिल करके उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। गुजरात में चल रही मेडल सेरेमनी में यूओए के महासचिव डॉ. डीके सिंह ने नैना अधिकारी को पदक पहनाकर सम्मानित किया। डॉ. सिंह ने कहा कि नैना इससे पहले भी कयाक खेल में कई पदक अर्जित कर चुकी हैं। उत्तराखंड में कयाकिंग व कैनोइंग खेल धीरे-धीरे लोकप्रिय हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें