फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रपुर डिग्री कॉलेज में एनएसएस शिविर शुरू

विज्ञापन
रुद्रपुर डिग्री कॉलेज में एनएसएस शिविर के शुभारंभ अवसर पर मौजूद छात्र-छात्राएं। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
एसबीएस पीजी कॉलेज में बृहस्पतिवार से एनएसएस का सात दिवसीय विशेष शिविर शुरू हुआ। मुख्य अतिथि मेयर रामपाल सिंह, प्राचार्य डॉ. केके पांडेय व एनएसएस के जिला समन्वयक मनोज जोहरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। लॉकडाउन के दौरान जनसेवा के लिए मेयर और प्राचार्य को कोरोना वॉरियर्स के रूप में भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि मेयर रामपाल ने कहा कि एनएसएस के तहत स्वयंसेवियों को जागरूकता अभियानों के माध्यम से जनता को जागरूक करना है ताकि समाज का प्रत्येक व्यक्ति शिक्षित, स्वस्थ और जिम्मेदार नागरिक बन सके। प्रदूषित हो चुकी शहर की कल्याणी नदी को उसके गौरवशाली व पुराने रूप में लाने के लिए नगर निगम व विभिन्न संगठनों के लोग सामने आ रहे हैं। वहां विशिष्ट अतिथि पार्षद सुशील यादव, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रूमा शाह, डॉ. आरके पांडेय, डॉ. दिनेश शर्मा, डॉ. डीकेपी चौधरी, डॉ. मनीषा तिवारी, डॉ. गौरव वार्ष्णेय,डॉ. मुन्नी जोशी, रचित सिंह, रविंद्र पासवान आदि थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें