फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड व्हीलचेयर क्रिकेट टीम मुंबई हुई रवाना

विज्ञापन
रुद्रपुर में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में दिव्यांग खिलाड़ियों के साथ अतिथि। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
मुंबई में 26 जनवरी को होने वाली त्रिकोणीय सीरीज खेलने के उत्तराखंड व्हीलचेयर क्रिकेट टीम रवाना हो गई है।
विज्ञापन

शनिवार को काशीपुर रोड स्थित एमेनिटी पब्लिक स्कूल में दिव्यांग खिलाड़ियों का स्वागत कार्यक्रम हुआ। इसमें कृषि एवं श्रम सचिव हरबंस सिंह चुघ, वन विकास निगम अध्यक्ष सुरेश परिहार, विधायक राजकुमार ठुकराल, मेयर रामपाल सिंह व डिसेबल्ड स्पोर्टिंग सोसायटी के प्रदेश अध्यक्ष भारत भूषण चुघ ने संयुक्त रूप से व्हीलचेयर क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ियों को ट्रैक सूट और जूते देकर जीत के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

मुंबई रवाना हुई टीम में कप्तान धन सिंह कोरंगा, उप कप्तान धनवीर सिंह, दीपू राणा, सुबोध कुमार, कमल जादे, आशीष कंबोज, मनोज कुमार, दिग्विजय सिंह, अनीश आदि शामिल हैं। टीम कोच हरीश चौधरी ने बताया कि मैच 26, 27 व 28 जनवरी को मुंबई में आयोजित होंगे। टीम इस बार कप लेकर ही लौटेगी। बताया कि टीम का मुकाबला महाराष्ट्र की टीम से होगा। जबकि तमिलनाडु की टीम के नए होने से राज्य की टीम को लाभ मिलेगा। वहां एमेनिटी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य इंदिरा त्रिपाठी, नेहा ठाकुर, शोभित राय, हिमांशु नरूला आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें