फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस टीम ने जीती हैंडबाल प्रतियोगिता

विज्ञापन
रुद्रपुर स्टेडियम में अतिथियों के साथ विजेता व उपविजेता टीमें। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
कोरोना वॉरियर्स से कोरोना विनर की थीम पर आधारित वाकाथान के तीसरे दिन हैंडबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पुलिस टीम ने 6-3 के स्कोर से बाजी मारकर नगर निगम की टीम को हराया।
विज्ञापन

मंगलवार को स्टेडियम में 46वीं वाहिनी पीएसी, पुलिस लाइन, नगर निगम व कोषागार के 15 कर्मचारियों ने हैंडबाल प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। एक खिलाड़ी के पांव में चोट लगने पर उन्होंने प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं लिया। हैंडबाल कोच रघु रावत ने सात-सात की टीम बनाकर प्रतियोगिता करवाई।
पुलिस टीम ने 6-3 के स्कोर से नगर निगम टीम के खिलाड़ियों को मात दी। मुख्य अतिथि सहायक अल्पसंख्यक अधिकारी पितांबर सिंह ने विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। जिला क्रीड़ाधिकारी रशिका सिद्दीकी ने बताया कि बुधवार को खिलाड़ियों की फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। वहां एथलेटिक्स कोच हरिश राम, रघुवीर विर्क, वालीबाल कोच सुरेश बिष्ट, सुधा जोशी, गौरव उपाध्याय, महेंद्र सिंह आदि थे।
विज्ञापन

ये खिलाड़ी थे मौजूद
राजेंद्र रावत, कुशल रावत, भवान सिंह, देवेंद्र जीना, अमित पोखरिया, लाल कृष्ण, नवीन चंद्रा, नीरज रौतेला, ललित बिष्ट, आनंद सिंह, दीपक पांडे, अमित सिंह, संदीप कुंवर, सचेंद्र यादव, करम दानू।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें