फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ करेंगे कोरोना से जंग जीतने वाले लोग

विज्ञापन
रुद्रपुर स्टेडियम में एथलेटिक्स ट्रेक बनाते कर्मचारी। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
कोरोना काल में बंद खेल स्टेडियम में अब दोबारा खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे। वर्ष 2020-21 सत्र की पहली व रविवार से शुरू होने वाली वाकाथन प्रतियोगिता में कोरोना से जंग जीत चुके लोग पहले ऐसे होंगे जो खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। विजेताओं को खेल विभाग ‘कोविड वारियर से कोविड विनर’ के टाइटल से सम्मानित करेगा।
विज्ञापन

कोरोना काल के कारण रुद्रपुर स्टेडियम में खेल प्रतियोगिताएं नहीं होने के चलते मैदान में लंबी-लंबी घास उग गई थी। खेल निदेशालय से निर्देश मिलने के बाद कोरोना संक्रमण से ठीक हो चुके 18 वर्ष से 40 वर्ष तक के लोगों के लिए प्रतियोगिताओं की योजना बनाई गई।
इसके बाद खेल मैदान को चकाचक बनाया गया। शनिवार को खेल विभाग के कर्मचारियों ने एथलेटिक्स ट्रैक का निर्माण किया। जिला क्रीड़ाधिकारी रशिका सिद्दीकी ने बताया कि शारीरिक व मेडिकली रूप से फिट हो चुके लोगों को प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए स्वास्थ्य प्रमाणपत्र दिखाना पड़ेगा। रविवार को 200 मीटर, 100 मीटर व गोला फेंक प्रतियोगिता का आयोजन होगा। 14 दिसंबर को वॉलीबाल, 15 को हैंडबाल, 16 को फुटबाल, 17 को योग, 400 मीटर, रिले रेस, 18 को लंबी कूद व 19 दिसंबर को क्रिकेट प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें