फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudrapur Crime: पहले हाथ मिलाया...फिर बाइक सवार दबंगों ने युवक पर चलाई गोली, भीड़ इकट्ठा होने पर भागे आरोपी

Wed, 05 Mar 2025 04:09 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

रुद्रपुर में बाइक सवार युवकों ने एक युवक पर तमंचे से फायर कर दिया। गोली युवक के जांघ में लगी, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन
बाइक सवार दबंगों ने युवक पर चलाई गोली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में बाइक सवार युवकों ने एक युवक पर तमंचे से फायर कर दिया। गोली युवक के जांघ में लगी, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।

मंगलवार की रात ट्रांजिट कैंप क्षेत्र के शिवनगर निवासी 20 साल के अंकित सागर घर से 100 मीटर दूर जा रहा था। तभी बाइक पर सवार तीन युवक उसके पास पहुंचे। पहले उन्होंने अंकित से हाथ मिलाया फिर एक युवक ने उस पर तमंचे से फायर कर दिया। पीड़ित के मुताबिक पहली गोली से वह बच गया, लेकिन दूसरी गोली उसकी बाईं जांघ में लगी। घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। परिवार के लोगों ने युवक को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू की।

विज्ञापन


एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी ने बताया कि पीड़ित की जांघ में गोली लगी है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। पीड़ित के पिता ने पुलिस को बताया कि इससे पहले भी उनके बेटे पर तलवार से हमला किया गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें