बाजपुर। पुरानी रंजिश के चलते केलाखेड़ा थाना अंतर्गत गांव मजरा रहमतुल्लाह निवासी रंजीत सिंह की बृहस्पतिवार रात कुछ लोगों ने धारदार हथियारों से हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए।
एएसपी राजेश भट्ट, सीओ दीपशिखा अग्रवाल ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। घटना को लेकर गांव में तनाव बना है। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। बताते हैं कि रंजीत गांव में रास्ते में खड़ा था। इसी दौरान हमलावर आए और हमला कर दिया।