खटीमा। नानकसागर प्रतापपुर से नौसर मार्ग में चल रहे डामरीकरण कार्य में दो किमी मार्ग के डामरीकरण में गतिरोध उत्पन्न हो गया, जिसमें निर्माण इकाई से दो किमी में कार्य नहीं होने की जानकारी दी गई जबकि ग्रामीणों ने दो किमी मार्ग के निर्माण हुए बिना कार्य नहीं होने देने की चेतावनी दी। निर्माण कार्य स्थगित कर ब्लाक प्रमुख के विरुद्ध सत्रहमील पुलिस चौकी प्रभारी को तहरीर सौंपकर उचित कार्रवाई की मांग की। बाद में चौकी प्रभारी सुरेंद्र प्रताप बिष्ट मौके पर पुलिस भेजकर निर्माण कार्य शुरू करा दिया। नानक सागर-प्रतापपुर नौसर मार्ग में डामरीकरण कार्य चल रहा था। निर्माण इकाई ने प्रतापपुर-नगला तक दो किमी का अनुबंध नहीं होने से नगला से नौसर मार्ग का निर्माण शुरू कर दिया। इस स्थान पर मार्ग कीअधिक दुर्दशा होने पर ग्रामीणों ने निर्माण इकाई से इस स्थान का भी निर्माण करने को कहा। लेकिन ग्रामीणों ने कहा कि दो किमी बनने के बाद ही आगे का निर्माण कार्य होने देंगे। निर्माण इकाई के लाल बहादुर कुशवाहा ने पुलिस को तहरीर सौंप कर ब्लाक प्रमुख पर कार्य रोकने का आरोप लगाया। जिस पर पुलिस ने स्थलीय निरीक्षण कर कार्य शुरू करा दिया।
इधर ब्लाक प्रमुख रंजीत सिंह नामधारी ने कहा कि दो मार्ग के निमार्ण कराने की बात कर रहे थे। ब्लॉक प्रमुख नामधारी ने इस संबंध में ईई एस रावत से बात की। जिस पर लोनिवि ने इस दो किमी मार्ग को दो-तीन माह में पूर्ण कराने का आश्वासन दिया।