फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: उत्तराखंड के गांवों के युवा बनेंगे स्टार्टअप के बॉस

Sat, 28 Nov 2026 12:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। उत्तराखंड के गांवों से रोजगार के लिए शहरों की ओर पलायन कर रहे युवाओं को अब अपने क्षेत्र में ही स्टार्टअप शुरू करने का अवसर मिलेगा। भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) काशीपुर ने इसके लिए उत्तराखंड ग्राम्य विकास समिति के साथ मिलकर रीप फार्म एंड ऑफ-फार्म स्टार्टअप सपोर्ट प्रोग्राम शुरू किया है। इसके तहत चयनित स्टार्टअप को 1.5 लाख रुपये तक का अनुदान देने के साथ बिजनेस ट्रेनिंग, विशेषज्ञों की मेंटरशिप और बाजार तक पहुंच उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

आईआईएम काशीपुर के फाउंडेशन फॉर इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट (फीड) और उत्तराखंड ग्राम्य विकास समिति की इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर पैदा करना और पलायन रोकना है। कार्यक्रम के लिए डीपीआईआईटी से मान्यता प्राप्त या मान्यता के पात्र शुरुआती स्तर के स्टार्टअप आवेदन कर सकते हैं। कृषि, एग्री-टेक, फूड प्रोसेसिंग, स्मार्ट खेती, लॉजिस्टिक्स, ग्रामीण पर्यटन, हस्तशिल्प, वेस्ट टू वेल्थ और डिजिटल टेक्नोलॉजी से जुड़े नवाचारों को प्राथमिकता दी जाएगी।

चयनित स्टार्टअप को मिलेंगी ये सुविधाएं
चयनित स्टार्टअप को इसके तहत विशेषज्ञों की मेंटरशिप, बिजनेस और तकनीकी सहयोग, पायलट प्रोजेक्ट का अवसर तथा स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी), किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) और क्लस्टर लेवल फेडरेशन (सीएलएफ) के माध्यम से बाजार से जुड़ने की सुविधा मिलेगी। इससे युवा अपने कारोबार के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में अन्य लोगों के लिए भी रोजगार के अवसर पैदा कर सकेंगे।
विज्ञापन


-
योजना के तहत चयनित स्टार्टअप को 1.5 लाख रुपये तक का प्रोक्योरमेंट ग्रांट दिया जाएगा। शीर्ष 40 स्टार्टअप को आईआईएम काशीपुर में आयोजित फिजिकल एग्रीथॉन में अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। इनमें से शीर्ष 20 को स्ट्रक्चर्ड इंक्यूबेशन कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा। -सफल बत्रा, एसोसिएट प्रोफेसर, आईआईएम काशीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें