रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र से पुलिस और एएनटीएफ की टीम ने 10.58 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर लिया है। एसआई विकास रावत पुलिस और एएनटीएफ की टीम के साथ गंगापुर रोड पर शमशान घाट के पास गश्त कर रहे थे। इस दौरान उनको एक संदिग्ध युवक दिखाई पड़ा जो पुलिस को देखने के बाद भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसके पकड़ लिया। आरोपी ने अपना नाम गंगापुर रोड निवासी राहुल शर्मा बताया। तलाशी लेने पर पुलिस को उसके पास से 10.58 ग्राम स्मैक मिली। आरोपी ने बताया कि वह नशेड़ियों को स्मैक देने के लिए आया था।। सीओ सिटी अनुषा बडोला ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। संवाद